Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: उपनिदेशक डॉ राहुल ने अणचाबाई अस्पताल में किया बच्चों के टीकाकरण का निरीक्षण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > उपनिदेशक डॉ राहुल ने अणचाबाई अस्पताल में किया बच्चों के टीकाकरण का निरीक्षण
बीकानेरराजस्थान

उपनिदेशक डॉ राहुल ने अणचाबाई अस्पताल में किया बच्चों के टीकाकरण का निरीक्षण

editor
editor Published December 8, 2022
Last updated: 2022/12/08 at 8:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं विभाग बीकानेर जोन के उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष द्वारा शहरी प्राथमिक उपनिदेशक डॉ राहुल ने अणचाबाई अस्पताल में किया बच्चों के टीकाकरण का निरीक्षण केंद्र संख्या एक अणचाबाई अस्पताल में चल रहे बच्चों के नियमित टीकाकरण का निरीक्षण किया गया। उनके साथ निरीक्षण दल में डॉ अनिल कुमार वर्मा, यूएनडीपी के योगेश शर्मा व जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य शामिल रहे। मौके पर संस्थान प्रभारी डॉ मुकेश जनागल द्वारा अस्पताल में दी जा रही सेवाओं व गतिविधियों की प्रगति संबंधी जानकारी दी गई। डॉ हर्ष द्वारा टीकाकरण कक्ष में मौजूद एलएचवी लीलम्मा थॉमस तथा एएनएम ललिता कुमारी से नियमित टीकाकरण के मानदंडों के विषय में पूछताछ की गई। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण संबंधी ड्यूलिस्ट व अब तक हुई उपलब्धि की जानकारी ली तथा एएनसी के दौरान ध्यान रखने योग्य विषयों की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को पोलियो, हेपेटाइटिस, टीबी, गलघोटू, निमोनिया, काली खासी, मेनिनजाइटिस, खसरा जैसी 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए 5 साल में 7 बार टीकाकरण किया जाता है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में मीजल्स रूबैल्ला उन्मूलन अभियान भी चलाया जा रहा है।
डॉ हर्ष द्वारा संस्थान में निशुल्क दवा योजना में उपलब्ध निशुल्क दवाओं की उपलब्धता तथा जांचों की व्यवस्था की पड़ताल की गई। उन्होंने क्षेत्र में अधिकाधिक आमजन को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने तथा समस्त सामाजिक आर्थिक जनगणना में चयनित परिवारों की ईकेवाईसी जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए। डॉ अनिल वर्मा द्वारा डेंगू मलेरिया के रोकथाम संबंधी की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर एसीडीईओ कैलाश मारू, पीएचएम रोहित शर्मा सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News

Published March 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?