Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एम्स पैरामेडिकल परीक्षा में सिंथेसिस के 25 विद्यार्थियों का चयन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एम्स पैरामेडिकल परीक्षा में सिंथेसिस के 25 विद्यार्थियों का चयन
बीकानेर

एम्स पैरामेडिकल परीक्षा में सिंथेसिस के 25 विद्यार्थियों का चयन

editor
editor Published July 11, 2026
Last updated: 2026/07/11 at 6:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के पुरानी शिवबाड़ी रोड स्थित प्री-मेडिकल एवं प्री-इंजीनियरिंग संस्थान सिंथेसिस के विद्यार्थियों ने एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के कुल 25 विद्यार्थियों का विभिन्न पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए चयन हुआ है।

संस्थान के निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि 4 जुलाई को देशभर के विभिन्न शहरों में एम्स पैरामेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। शनिवार को घोषित परिणाम में संस्थान के छात्र सौरभ भूरा ने अखिल भारतीय स्तर पर 54वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान और बीकानेर का नाम रोशन किया है।

सौरभ भूरा के पिता पूनमचंद भूरा व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता लीला देवी भूरा गृहिणी हैं। वहीं संस्थान के छात्र आदित्य हर्ष ने 235वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की। इसके अलावा सुनिता थालोड़, सौम्य भाटी और रीना बिश्नोई ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतर रैंक हासिल की है।

डॉ. गोस्वामी ने बताया कि इस मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को एम्स दिल्ली, जोधपुर, ऋषिकेश, भुवनेश्वर, भोपाल, पटना और भटिंडा सहित देश के विभिन्न एम्स संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थान को दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि संस्थान में नीट की तैयारी के साथ-साथ अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी नियमित मार्गदर्शन और प्रेरणा दी जाती है, जिससे उन्हें विभिन्न विकल्पों में सफलता प्राप्त करने का अवसर मिला।

संस्थान की ओर से बताया गया कि पिछले वर्ष एम्स पैरामेडिकल परीक्षा में सामान्य वर्ग की कटऑफ रैंक 1249, ओबीसी वर्ग की 1529, ईडब्ल्यूएस वर्ग की 2097, एससी वर्ग की 4659 तथा एसटी वर्ग की 10698 रही थी। इस वर्ष भी संस्थान के परिणाम बेहतर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में प्रवेश की संभावना मजबूत हुई है।


Share News

editor July 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा
देश-दुनिया
5 हजार रुपए मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, नौ आरोपियों पर मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक मिलेगा मौका
बीकानेर
बज्जू में व्यापारी और किसान से कथित मारपीट, व्याख्याता समेत कई लोगों पर मामला दर्ज
बीकानेर
एम्स पैरामेडिकल परीक्षा में सिंथेसिस के 25 विद्यार्थियों का चयन
बीकानेर
महाजन फायरिंग रेंज के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त एसी कोच
बीकानेर
मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

5 हजार रुपए मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, नौ आरोपियों पर मामला दर्ज

Published July 11, 2026
बीकानेर

राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक मिलेगा मौका

Published July 11, 2026
बीकानेर

बज्जू में व्यापारी और किसान से कथित मारपीट, व्याख्याता समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

Published July 11, 2026
बीकानेर

महाजन फायरिंग रेंज के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published July 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?