बीकानेर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच ने राजस्थान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बीकानेर संभाग में महिला प्रकोष्ठ को नई नेतृत्व शक्ति प्रदान की है। मंच के राष्ट्रीय संस्थापक मार्गदर्शक बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल ने सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया को बीकानेर संभाग महिला प्रकोष्ठ की संभाग अध्यक्षा नियुक्त किया है।
नियुक्ति की घोषणा करते हुए बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल ने कहा कि श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी निरंतर सहभागिता, संगठन क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती भोजक मंच के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में प्रभावी योगदान देंगी। उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ सामाजिक जागरूकता, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति देगा।
श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया की नियुक्ति पर बीकानेर के सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा महिलाओं की भागीदारी भी अधिक सशक्त होगी।
- Advertisement -
शुभकामनाएं देने वालों में वन्देमातरम टीम के अध्यक्ष विजय कोचर, शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष आर.के. शर्मा, भाई बंधु के संपादक नितिन वत्सस, मावड़िया प्रन्यास सदस्य दुर्गादत्त भोजक, राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के प्रांतीय अध्यक्ष गणेशदास सेवग, महासचिव राजेश शर्मा, सत्यदेव शर्मा, शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ बीकानेर के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके अलावा पंडित रविप्रकाश शर्मा, श्रीराम शर्मा, गिरधर पंडित शर्मा, अनिल शर्मा, हरीश भोजक, निशा शर्मा, जैनेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, नरेंद्र सिंह आबड़सर, नरेश शाकद्वीपीय, मुकेश जोशी, नरसिंह सेवग, सपना तिवाड़ी, सूरज राठौड़, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, आशु भाटिया, मधुरिमा सिंह, सुमित्रा सैन, मधु ओझा, जसोदा खत्री, राजश्री कच्छावा, पायल पंवार, प्रोमिला गौतम, राधा खत्री, गीता खड़खोदिया, गायत्रीगिरी, शशि गुप्ता, पिंकी जोशी, मधु जैन, माया भाटी, इंदु वर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने भी श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नई नियुक्ति को संगठन के विस्तार और महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से समाजहित और राष्ट्रहित के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
