वैभव गहलोत गुरुवार दोपहर अचानक देशनोक पहुंचे, जहां उन्होंने करणी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां करणी के दरबार में शीश नवाकर देश और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि तथा लोगों के जीवन में शांति और मंगल की कामना की।
वैभव गहलोत ने कहा कि मां जगत जननी राज राजेश्वरी की कृपा से उन्हें नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का अनुभव हुआ। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा मिले सम्मान और स्नेह के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इस मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और गहलोत के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा रही।
