बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय बालिका की जहरीली दवा के प्रभाव से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रोही भोलासर में एक खेत पर काम करते समय बालिका प्रियंका चूहे मारने की दवाई का छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान जहरीले रसायन सांस के जरिए उसके शरीर में चले गए, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन उसे तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका के पिता बाबूलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
