बीकानेर में सड़क हादसे में एक बालक की मौत का मामला सामने आया है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एलआईसी के पास जयपुर रोड पर 20 अप्रैल दोपहर की बताई जा रही है।
डिफेंस कॉलोनी उदासर निवासी विक्रमजीत की रिपोर्ट के अनुसार, सुधीर रोज़ अपने साले के बेटे के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक बजरंग प्रजापत ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए। गंभीर चोट लगने के कारण बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधीर घायल हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
