बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव कार्य के चलते मंगलवार 21 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक एफसीआई गोदाम, भुट्टा कुआं, इंदिरा कॉलोनी, फातिपुरा, उरमूल सर्कल और सादुल स्पोर्ट्स स्कूल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किशन पैलेस और गिनाणी क्षेत्र के आसपास बिजली कटौती रहेगी।
वहीं सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चौखूंटी फ्लाईओवर, हनुमान मंदिर और सीताराम मंदिर के आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
- Advertisement -
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पंडित पेट्रोल पंप, शिव मंदिर और वेद मगाराम कॉलोनी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके साथ ही सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रामपुरा बस्ती की गली नंबर 4 से 6 तक बिजली बंद रहेगी।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
