बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी भंवराराम पुत्र तबशनाराम, निवासी रिडमलसर पुरोहितान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 17 अप्रैल को जयपुर रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी की पार्किंग के पास उनकी माता को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
आरोप है कि कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और कॉलोनी से बाहर निकलते समय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
