बीकानेर। बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर हो रही पतंगबाजी के बीच चाइनीज मांझे की बिक्री एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। शहर के कई इलाकों में चोरी-छिपे इस प्रतिबंधित मांझे की बिक्री की जा रही है, जबकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके, बाहरी क्षेत्रों से बसों और अन्य साधनों के जरिए यह खतरनाक मांझा शहर में पहुंच रहा है।
शुक्रवार को इसी चाइनीज मांझे के कारण एक मासूम की मौत होने के बाद प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में कोतवाली थानाधिकारी सविता ढाल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। गोगागेट क्षेत्र स्थित गफूर बस्ती के लाल गुफा रोड पर एक मकान पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन तलाशी के दौरान वहां से 29 गेडी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया।
पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
