Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला
बीकानेर

बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला

editor
editor Published April 18, 2026
Last updated: 2026/04/18 at 11:01 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर जिले के चक 9 केआरडब्ल्यू गांव में बिजली चोरी का विरोध करना एक फैक्ट्री संचालक को भारी पड़ गया। शराब ठेके के मालिक और कर्मचारियों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे बंधक बनाकर गंभीर रूप से प्रताड़ित भी किया।

फैक्ट्री संचालक सुभाष कुम्हार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फैक्ट्री के लिए ट्रांसफार्मर उनके निजी खर्च पर लगाया गया था। पास ही स्थित शराब ठेके के लोग अक्सर इसी ट्रांसफार्मर से अवैध तरीके से कुंडी लगाकर बिजली का उपयोग करते थे। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिस पर विभाग ने उन्हें रोकने के निर्देश दिए थे।

घटना वाली रात फैक्ट्री की बिजली अचानक बंद हो गई। जब सुभाष ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि संदीप और अमित चौधरी नामक कर्मचारी कुंडी लगाकर ठेके की बिजली चला रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज की और जबरन उन्हें ठेके में ले जाकर मारपीट की।

सुभाष की चीखें सुनकर राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और उन्हें छुड़ाया। पीड़ित का कहना है कि पहले भी पुलिस में शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसपी को शिकायत देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Share News

editor April 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला
बीकानेर
बीकानेर में टैंकर पानी की दरें तय, ज्यादा वसूली पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, मासूम की मौत से मचा हड़कंप
बीकानेर
जानिए आज का राशिफल, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
बीकानेर
बीकानेर में आर्मी कैंटीन से लौटते बुजुर्ग की चक्कर आने से अचानक मौत
बीकानेर
बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान
बिजली बीकानेर राजस्थान
पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में टैंकर पानी की दरें तय, ज्यादा वसूली पर कार्रवाई

Published April 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, मासूम की मौत से मचा हड़कंप

Published April 18, 2026
बीकानेर

जानिए आज का राशिफल, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Published April 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में आर्मी कैंटीन से लौटते बुजुर्ग की चक्कर आने से अचानक मौत

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?