बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गादास सर्किल के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चूरू निवासी जयपाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि उनके दादा सार्दुल सिंह आर्मी कैंटीन से सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गादास सर्किल के पास उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और वे सड़क पर गिर पड़े। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
