बीकानेर:
पिछले कुछ दिनों में गर्मी ने अपना असर तेज करना शुरू कर दिया है। दिन के समय तापमान बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्म हवाओं के चलते एसी और कूलर की मांग भी बढ़ गई है। लोग खुद को और अपने वाहनों को धूप से बचाने के लिए छांव की तलाश करते नजर आ रहे हैं।
शहर में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक गर्मी का प्रभाव साफ देखा जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मौसम विभाग का अलर्ट:
इसी बीच जयपुर मौसम केंद्र ने आज शुक्रवार को राजस्थान के आठ जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अलवर, डीग, झुंझुनू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
