बीकानेर रेंज में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टिब्बी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 2 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान हजरत अली के रूप में हुई है। पुलिस टीम जब टिब्बी–संगरिया रोड के पास घग्घर क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी एक व्यक्ति को बाइक पर संदिग्ध हालत में आते देखा गया। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया और उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। मामले की आगे जांच जारी है।
