जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। ताजा मामला मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर स्थित चिश्तिया मस्जिद के पास सामने आया है, जहां एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया।
पीड़ित मो. नियाज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 8 अप्रैल को परिवार सहित गांव केला में एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने 16 अप्रैल की शाम वारदात को अंजाम दिया।
जब वह वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली।
सूचना पर स्थानीय लोग और मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती चोरियों पर रोक लगाने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की है।
