घर के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूजा पत्नी गणपतराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
घटना वार्ड नंबर 5, कानपुरा बस्ती की है, जहां 15 अप्रैल की शाम से 16 अप्रैल की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया।
पीड़िता के अनुसार चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी एक बजंर कंठी (5 तोला), कान के झुमके (2 तोला), लगभग 4 तोला चांदी के आभूषण और दूसरे कमरे में रखे बॉक्स से 2 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
