जिले में चाइनीज मांझे की वजह से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देशनोक थाना क्षेत्र में एक मासूम की गर्दन कटने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय विराट अपने पिता के साथ जा रहा था। इसी दौरान देशनोक पुलिया के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई।
घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत ने घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि चाइनीज मांझे का उपयोग न करें, न ही इसकी खरीद-फरोख्त करें, क्योंकि यह बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो रहा है।
- Advertisement -
गौरतलब है कि हर साल चाइनीज मांझे की वजह से कई लोग घायल होते हैं और ऐसे हादसे लगातार सामने आते रहते हैं।
