बीकानेर में विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जेठानंद व्यास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुमन छाजेड़, जितेंद्र चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ), डॉ. रेखा आचार्य (प्रधानाचार्य), डॉ. बी.सी. घीया (सुपरिंटेंडेंट, पीबीएम चिकित्सालय), डॉ. अनिल वर्मा, प्रकाश सारस्वत, अब्दुल वाहिद, डॉ. सुरेंद्र जीनगर और किशन चौधरी सहित कई अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियनों—जेठमल मारु, जेठमल व्यास, रामकिशन आसोपा, किशन गोपाल, रामलाल बाधानी, त्रिलोक सिंह तंवर, गुलाब सिंह गहलोत, चोरदास और विनोद गोदारा—को विशेष रूप से सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास ने लैब टेक्नीशियन कर्मचारियों की समस्याओं को जयपुर में चिकित्सा मंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही बीकानेर में पैरामेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए सरकार से वार्ता कर समाधान निकालने की बात भी कही।
- Advertisement -
कार्यक्रम के अंत में संयोजकों और आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

