बीकानेर में झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस संबंध में सदर पुलिस थाने में अमरसिंहपुरा निवासी गजेंद्र, पुत्र भंवरलाल ने बिरजू, बबलू, लोकेश, शशि और पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
घटना 15 अप्रैल की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रार्थी के अनुसार, वह 13 अप्रैल को गली में झंडे लगा रहा था, तभी आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई थी।
दो दिन बाद आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
