बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने रतननाथ के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
घटना 15 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है। प्रार्थिया के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ-साथ उसकी बेटी के साथ भी सरिए से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
