बीकानेर में होटल पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में युवक पर गर्म पानी डालकर हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोटगेट थाना क्षेत्र में कमला कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मोहित, राजकुमार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
घटना 9 अप्रैल को होटल हनी पंजाबी जायका पर हुई बताई जा रही है। परिवादी के अनुसार, उसके छोटे भाई द्वारा होटल पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हेमंत पर उबलता हुआ गर्म पानी डाल दिया।
हमले में हेमंत के पैर की नसें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
