Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बच्चों के आत्मविश्वास का मंच बना किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप, पोस्टर लॉन्च के साथ हुआ भव्य समापन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बच्चों के आत्मविश्वास का मंच बना किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप, पोस्टर लॉन्च के साथ हुआ भव्य समापन
बीकानेरराजस्थान

बच्चों के आत्मविश्वास का मंच बना किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप, पोस्टर लॉन्च के साथ हुआ भव्य समापन

admin
admin Published April 15, 2026
Last updated: 2026/04/15 at 9:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। DN STAR MAKERS एवं खबर 21 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप के अंतिम दिन बच्चों के लिए एक आकर्षक मिनी फैशन शो का आयोजन किया गया। इसी दौरान “बीकाणा लिटिल स्टार सीजन 1” के 19 जून को होने वाले ऑडिशन का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का बेहतरीन परिचय दिया। नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों ने रैंप पर प्रोफेशनल अंदाज़ में वॉक कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

रानी बाजार स्थित होटल रॉयल इन में आयोजित इस तीन दिवसीय वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

प्रसिद्ध मॉडलिंग ट्रेनर अजय खत्री जी ने वर्कशॉप के दौरान बच्चों को रैंप वॉक, पोजिंग, एक्सप्रेशन एवं कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के गुर सिखाए। प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित मिनी शो में बच्चों ने सीखी हुई तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान DN STAR MAKERS की ऑनर सरिता नवनीत पारीक ने सभी प्रतिभागी बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वर्कशॉप बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बड़े मंच “बीकाणा लिटिल स्टार सीजन 1” तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस पूरे आयोजन की मीडिया कवरेज खबर 21 द्वारा की गई, जिससे कार्यक्रम को व्यापक पहचान मिली। वहीं, इवेंट की फोटो एवं वीडियो कवरेज इमेज मेनिया के ऑनर आनंद परिहार द्वारा की गई।

इस शो का खास हिस्सा बीकानेर के अनेक उद्योगपति एवं व्यापारियों की सहभागिता रही। इनमें :- मुख्य है होटल रॉयल इन से वसीम समेजा , कार फैशन से गिरिराज चौधरी, राजहंस फिल्म से नीलेश पारीक, श्री बालाजी एडवरटाइजिंग से विनय चौहान, अलका मेकओवर्स से अलका पारीक, भारत इवेंट्स से अभिषेक दवे, भावना मेकओवर से भावना, मिलन कट फ्लॉवर्स से सैम, कोमल बुटीक से कोमल बागवान, M4B भुजिया से मोहित कच्छावा, पारीक इवेंट्स से राजेश पारीक, अर्श स्पोर्ट्स से मुजम्मिल कुरैशी, इमेज मेनिया से आनंद परिहार, श्रीजी कृष्णा EV बाइक्स से मनीष पारीक, ज्योति गारमेंट्स से मोहित पारीक, श्री साड़ी कलेक्शन से विशाल मत्तड़ तथा बीकाणा साउंड से अभिषेक पारीक ECO भारत, शामिल रहे।

फाइनल शो के मुख्य अतिथि रहे:- फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक (लिम्का बुक से सम्मानित) रहे, जिन्होंने बच्चों के टैलेंट की सराहना करते हुए DN STAR MAKERS को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

फाइनल शो के दौरान बीकानेर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इनमें मिस्टर बीकाणा 2026 लखन पारीक, ज्योति स्वामी, आशा आचार्य, सोनिया गहलोत, वंशिका सोमानी, कुसुम पंवार, श्रीजना पारीक , गुंगुन सिंह, कोमल सिध , सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अतिथियों के हाथों सर्टिफिकेट एवं गोल्डन कार्ड प्रदान किए गए।

DN STAR MAKERS के ऑनर नवनीत पारीक ने गोल्डन कार्ड का महत्व बताते हुए कहा कि इससे आगामी “बीकाणा लिटिल स्टार” शो में डायरेक्ट ऑडिशन एंट्री मिलेगी।

स्पेशल धन्यवाद

होटल रॉयल इन से समीर जी,खबर 21 न्यूज़ से मयंक तिवारी जी ,विनय चौहान जी श्रीबालाजी एडवरटाइजिंग,भावना मेकओवर से भावना जी मेकप व नेल आर्टिस्ट,कार फैशन से गिरीराज जी चौधरी,श्रीजी कृष्णा EV से मनीष जी पारीक,M4B से मोहित कच्छावा जी का,ECO भारत इन सभी का शो के दौरान बच्चो के लिए अलग अलग गतिविधियों में योगदान रहा ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें फैशन डिजाइनर कोमल बागवान, मॉडल मोनिका शर्मा, मुजम्मिल कुरैशी तथा अरमान शामिल रहे। सभी ने मिलकर पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित किया और बच्चों को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

इस वर्कशॉप के माध्यम से बच्चों को अपने टैलेंट को निखारने और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिला।

आयोजकों ने बताया कि 19 जून 2026 को “बीकाणा लिटिल स्टार सीजन 1” के ऑडिशन बीकानेर में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अधिक से अधिक बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9549532345 जारी किया गया है।


Share News

admin April 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?