बीकानेर में आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल ने बताया कि यह ज्ञापन सुबह करीब साढ़े दस बजे दिया जाएगा, जिसमें सीवरेज व्यवस्था, रेलवे फाटक और नहरबंदी के दौरान पानी की उपलब्धता जैसे अहम मुद्दे शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से धीमी गति से चल रहे सीवरेज कार्य और कोटगेट सांखला फाटक की समस्या के समाधान की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
इस दौरान मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, यूथ कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद और पार्षद प्रत्याशी भी शामिल रहेंगे।

