बीकानेर संभाग में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चूरू जिले में एनएच-52 स्थित रामसरा बायपास के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका, जिस पर पुलिस का सिम्बल लगा हुआ था।
तलाशी लेने पर कार से करीब 9 किलो 527 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों गोविंद सैनी और मालम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस यह जांच कर रही है कि वाहन पर लगा पुलिस सिम्बल असली है या इसका अवैध रूप से उपयोग किया गया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
