बीकानेर में सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक टैक्सी ने लापरवाही से चलते हुए एक वाहन को टक्कर मार दी। यह घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के कोठारी अस्पताल के पास 13 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे हुई।
कोठारी क्षेत्र निवासी महेश शर्मा ने टैक्सी चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि टैक्सी चालक की लापरवाही के कारण उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर लगी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में परिवादी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

