बीकानेर में सुशीला-केशव सेवा संस्थान और सिंथेसिस के संयुक्त तत्वावधान में प्रज्ञानम् नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग (बायोलॉजी) के विद्यार्थियों के लिए है।
परीक्षा का समय
यह परीक्षा दोपहर 5 बजे से 6 बजे तक (1 घंटे) आयोजित होगी।
परीक्षा पैटर्न
पेपर में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसमें 30 प्रश्न 10वीं स्तर के विज्ञान और 20 प्रश्न गणित के होंगे। नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
चयन प्रक्रिया
मेरिट के आधार पर केवल 50 छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग का अवसर दिया जाएगा।
- Advertisement -
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए छात्र के 10वीं कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही, परिवार की कुल मासिक आय 15,000 रुपये से कम होनी आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक विद्यार्थी कांता खतूरिया कॉलोनी स्थित प्रज्ञानम् कार्यालय से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क जानकारी
अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर 917073900333 पर संपर्क किया जा सकता है।

