बीकानेर में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नापासर थाना पुलिस ने हिमतासर रोही क्षेत्र में कूलर फैक्ट्री के पास कुछ लोगों को संदिग्ध हालत में देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वहां से पाँच महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया।
थानाधिकारी सुषमा शेखावत के अनुसार, सभी संदिग्धों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 170 बीएनएस के तहत पेश किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और इन लोगों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

