बीकानेर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रोही जैसलसर में 12 अप्रैल को हुई।
आड़सरबास निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता भीम सिंह खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान जहर छिड़कने वाली ढोलकी के पाइप में खराबी आ गई।
पाइप को ठीक करने के लिए भीम सिंह ने उसे मुंह से चेक करने की कोशिश की, जिससे जहरीला पदार्थ उनके शरीर में चला गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

