Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट
बीकानेर

बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट

editor
editor Published March 16, 2026
Last updated: 2026/03/16 at 5:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। 19 मार्च को बीकानेर में नववर्ष के अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी धर्मयात्रा आयोजित की जाएगी। इस धर्मयात्रा को लेकर नववर्ष समारोह समिति से जुड़े लोग लगातार शहरभर में निमंत्रण दे रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार की देर शाम को बारहगुवाड़ चौक में एक निमंत्रण सभा आयोजित की गई।

सभा में नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, पंडित नथमल पुरोहित, पुजारी बाबा, टेकचंद बरडिय़ा, भा.ज.पा. नेता गोकुल जोशी और रोड़ा महाराज मंच पर मौजूद रहे।

सभी ने एकजुट होकर धर्मयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया और लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में धर्मयात्रा में शामिल हों। गणेश बोथरा ने कहा कि नववर्ष पर सभी को भाईचारे और प्रेम के साथ धर्मयात्रा में शामिल होना चाहिए। वहीं टेकचंद बरडिय़ा ने सभी से अपील की कि नववर्ष के अवसर पर वे घरों में पकवान बनाए, रंगोली सजाएं और इस खुशी का स्वागत करते हुए शाम को धर्मयात्रा में शामिल हों।

भा.ज.पा. नेता गोकुल जोशी ने भी कहा कि हम सभी एकजुट होकर इस धर्मयात्रा को सफल बनाएं और बीकानेर से यह संदेश पूरे देश में जाए कि बीकानेर जैसी धर्मयात्रा कहीं नहीं होती।

- Advertisement -

धर्मयात्रा की तैयारी के तहत शहरभर में सजावट का काम जोरों पर है। बीकानेर के प्रमुख चौकों, गलियों और मोहल्लों में भगवा ध्वज और पताकाएं लगाई जा रही हैं। भा.ज.पा. नेता विजय उपाध्याय और उनके सहयोगियों द्वारा पुगल रोड, गजनेर रोड, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में प्रमुख मार्गों पर भगवा ध्वज लगाकर सजावट की जा चुकी है।

इस अवसर पर जितेन्द्र गहलोत, किशन वाल्मीकि, राजेन्द्र शर्मा, अर्जुन, राजमोहन, आकाश लोहिया आदि भी मौजूद थे। विजय उपाध्याय ने कहा कि इस वर्ष भी प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े भगवा ध्वज लगाकर सजावट की जा रही है, जैसा हर साल किया जाता है।

शहर में हो रही इस व्यापक सजावट और धार्मिक उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि नववर्ष के इस अवसर पर धर्मयात्रा भव्य और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हो।


Share News

editor March 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बींछवाल में नाबालिग लापता, परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप
बीकानेर
भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह होगी कक्षाएं
बीकानेर
एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गुंजन सोनी बने टीबी विभागाध्यक्ष
बीकानेर
आज सोने में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
बीकानेर
कॉलेज एडमिशन 2026-27: आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 15 मई
बीकानेर
बीकानेर में राजस्थानी फिल्म प्रदर्शन और साहित्यिक परिसंवाद का आयोजन
बीकानेर
जितेंद्र झंवर का बीकानेर में सम्मान, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
बीकानेर
समता नगर में शराब ठेके का विरोध, स्थानीय लोगों का प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बींछवाल में नाबालिग लापता, परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप

Published May 1, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह होगी कक्षाएं

Published May 1, 2026
बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गुंजन सोनी बने टीबी विभागाध्यक्ष

Published May 1, 2026
बीकानेर

आज सोने में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

Published May 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?