Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

editor
editor Published March 14, 2026
Last updated: 2026/03/14 at 7:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के आरोपों के बीच युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों के विरोध के बाद मामले की जांच के लिए नई कमेटी गठित की गई है, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक को दो दिन पहले पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने मरीज को एक विभाग से दूसरे विभाग भेजते हुए कभी आर्य अस्पताल तो कभी ट्रोमा सेंटर जाने की सलाह दी। इस दौरान युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शनिवार को श्याम सिंह हाडला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पहले गठित की गई जांच कमेटी में डॉ. आर्या को शामिल किया गया था, जिस पर आपत्ति जताई गई। इसके बाद प्रशासन से बातचीत कर उस कमेटी को बदलने और वरिष्ठ डॉक्टरों की नई जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई।

- Advertisement -

बताया गया कि नई कमेटी में वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ जिला प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल करने की बात कही गई है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इस मामले को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहना समाज की जिम्मेदारी है।


Share News

editor March 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बींछवाल में नाबालिग लापता, परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप
बीकानेर
भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह होगी कक्षाएं
बीकानेर
एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गुंजन सोनी बने टीबी विभागाध्यक्ष
बीकानेर
आज सोने में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
बीकानेर
कॉलेज एडमिशन 2026-27: आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 15 मई
बीकानेर
बीकानेर में राजस्थानी फिल्म प्रदर्शन और साहित्यिक परिसंवाद का आयोजन
बीकानेर
जितेंद्र झंवर का बीकानेर में सम्मान, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
बीकानेर
समता नगर में शराब ठेके का विरोध, स्थानीय लोगों का प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बींछवाल में नाबालिग लापता, परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप

Published May 1, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह होगी कक्षाएं

Published May 1, 2026
बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गुंजन सोनी बने टीबी विभागाध्यक्ष

Published May 1, 2026
बीकानेर

आज सोने में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

Published May 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?