Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप

editor
editor Published March 12, 2026
Last updated: 2026/03/12 at 4:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

बीकानेर में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा निवासी 20 वर्षीय भरत राणा को रात में पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन पीबीएम अस्पताल के पुराने आपातकालीन विभाग में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक के पेट में पथरी और संक्रमण है।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद मरीज को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। ट्रॉमा सेंटर से उसे यूरोलॉजी विभाग भेजा गया और वहां से डॉक्टरों ने आर्य हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। परिवार का कहना है कि आर्य हॉस्पिटल में भी कोई उपचार नहीं किया गया और उन्हें फिर ट्रॉमा सेंटर वापस भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रॉमा सेंटर में कुछ समय रहने के बाद युवक को फिर यूरोलॉजी विभाग भेजा गया और वहां से एक बार फिर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। इसी दौरान युवक की मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतक के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज करने के बजाय मरीज को एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजते रहे, जिससे उसकी जान चली गई। परिजनों ने इस मामले को चिकित्सकीय लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मृतक के परिजनों की ओर से इस मामले में मर्ग दर्ज करवाई गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की गई है।


Share News

editor March 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?