बीकानेर: जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक फिसलने के कारण वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस मामले में मृतक के बेटे हंसराज, निवासी वार्ड नंबर 32 लूणकरणसर, ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसके पिता दुलाराम पुत्र मालाराम 10 मार्च को रोझा रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई, जिससे दुलाराम सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान दुलाराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हंसराज की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
