Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वोटर अधिकार यात्रा: कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच से पीएम मोदी को गाली, मांगी माफी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > वोटर अधिकार यात्रा: कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच से पीएम मोदी को गाली, मांगी माफी
बीकानेर

वोटर अधिकार यात्रा: कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच से पीएम मोदी को गाली, मांगी माफी

editor
editor Published August 29, 2025
Last updated: 2025/08/29 at 10:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक विवादित घटना सामने आई है। कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे गए, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना को लेकर नौशाद ने खुद सामने आकर माफी मांगी है।

 

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा प्रखंड में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान नौशाद के समर्थन में अलग से मंच बनाया गया था। इसी मंच से एक समर्थक ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। घटना के तुरंत बाद मंच पर मौजूद एक व्यक्ति ने माइक छीनकर इसे गलत ठहराया और नौशाद के समर्थन में नारेबाजी शुरू हो गई।

 

- Advertisement -

नौशाद ने दी सफाई और मांगी माफी

 

मोहम्मद नौशाद ने एक वीडियो जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग गलत है और जो कुछ भी हुआ, वह उनकी गैरहाजिरी में हुआ। नौशाद ने दावा किया कि जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ, वह राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर रवाना हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट की दौड़ में लगे कुछ लोग इस घटना को उनके खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

कांग्रेस टिकट के दावेदार

 

मोहम्मद नौशाद दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट के दावेदार हैं। वे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं और इस समय AICC के सदस्य हैं। दिल्ली में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद वे हाल के दिनों में बिहार लौटे हैं और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

 

विवाद बढ़ा, माफी से दी सफाई

 

वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद गहराया, जिस पर नौशाद ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के नेता हैं और उनके लिए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किसी भी मंच पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस घटना को लेकर खेद जताया और जनता से माफी मांगी।


Share News

editor August 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती इलाकों को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल जांच को हाईलेवल कमेटी गठित
बीकानेर
बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल
बीकानेर
कोचिंग संस्थानों की जांच तेज, सुरक्षा खामियों पर नोटिस
बीकानेर
अवैध कॉलोनाइजेशन पर बड़ी कार्रवाई, 21 वाहन सीज – Bikaner News
बीकानेर
बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी – Rajasthan News
राजस्थान
निर्जला एकादशी पर लक्ष्मीनाथ मंदिर मार्ग वन-वे – Bikaner News
बीकानेर
आज का राशिफल: कई राशियों को सफलता और शुभ समाचार
राशिफल

You Might Also Like

बीकानेर

सीमावर्ती इलाकों को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी

Published June 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल जांच को हाईलेवल कमेटी गठित

Published June 25, 2026
बीकानेर

बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल

Published June 25, 2026
बीकानेर

कोचिंग संस्थानों की जांच तेज, सुरक्षा खामियों पर नोटिस

Published June 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?