Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के 11 गांवों में समाज ने लगाई शराब पर सख्त रोक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान के 11 गांवों में समाज ने लगाई शराब पर सख्त रोक
राजस्थान

राजस्थान के 11 गांवों में समाज ने लगाई शराब पर सख्त रोक

editor
editor Published July 21, 2025
Last updated: 2025/07/21 at 7:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड ब्लॉक के 11 जनजाति बहुल गांवों में शराब के खिलाफ समाज ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। गरासिया समाज ने न केवल शराब पीने बल्कि बेचने को भी अपराध घोषित करते हुए पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है।

समाज के पंच-पटेलों और गरासिया समाज विकास सेवा समिति की पहल पर यह बदलाव संभव हो पाया है। समिति में वकील, सरपंच, शिक्षित युवा और समाजसेवी सक्रिय रूप से जुड़े हैं, जो लगातार बैठकों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणाम समझा रहे हैं।

समाज का मानना है कि शराब के कारण अपराध, सड़क दुर्घटनाएं, पारिवारिक विवाद और बच्चों की शिक्षा पर नकारात्मक असर पड़ा है। इसी को देखते हुए बहादुरपुरा, मुदरला, उपलाखेजड़ा, निचलाखेजड़ा, पाबा, रणोरा, दानबोर, भमरिया, बूजा, उपलागढ़ और चंडेला गांवों में शराब को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इन गांवों में न केवल शराब की दुकानें नहीं हैं, बल्कि शराब पीकर शोरगुल करने (तैर) पर भी आर्थिक दंड लगाया जाता है। बहादुरपुरा गांव में तो इस तरह की हरकत पर तुरंत जुर्माना वसूला जाता है।

- Advertisement -

समाज ने यह भी तय किया है कि शराब बेचने वाले व्यक्ति पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उसे एक-दो बार सुधारने का मौका दिया जाता है, लेकिन अगर वह नहीं मानता, तो समाज उसका बहिष्कार कर देता है।

गरासिया समाज के जिलाध्यक्ष नरसाराम का कहना है कि समाजहित में यह निर्णय लिया गया है और यदि अन्य गांव भी इसी राह पर चलें, तो आदिवासी युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। पंचायत समिति के सदस्य देवाराम गरासिया ने कहा कि यदि सभी गांवों में शराबबंदी लागू हो जाए, तो बच्चे और युवा नशे की गिरफ्त में आने से बच सकेंगे।

यह पहल न केवल समाज सुधार की दिशा में उदाहरण बन रही है, बल्कि सरकार के लिए भी एक प्रेरणा है कि जनजागृति और सामूहिक इच्छाशक्ति से सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में ईएनटी विभाग को मिलेगी नई बिल्डिंग, 3.36 करोड़ से होगा पहला चरण
बीकानेर
दाल मिल के नाम पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी, SBI में केस दर्ज
बीकानेर
सब्जी मंडी में भीषण आग, चार अस्थायी दुकानें पूरी तरह जलीं
बीकानेर
दूध की दुकान से 20 हजार की नकदी वाला गल्ला चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
खेजड़ी महापड़ाव पर संतों के निर्णय का इंतजार, अमावस्या मेले से पहले बढ़ा आंदोलन
बीकानेर
बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थानशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?