Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के 25 मोस्ट वांटेड: बीकानेर का रोहित गोदारा शीर्ष पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > राजस्थान के 25 मोस्ट वांटेड: बीकानेर का रोहित गोदारा शीर्ष पर
crimeबीकानेरराजस्थान

राजस्थान के 25 मोस्ट वांटेड: बीकानेर का रोहित गोदारा शीर्ष पर

editor
editor Published July 19, 2025
Last updated: 2025/07/19 at 6:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में एडीजी दिनेश एम.एन. ने राज्य के सबसे खतरनाक और कुख्यात 25 अपराधियों की एक सूची जारी की है। इस सूची में सबसे ऊपर बीकानेर का अपराधी है।

लूणकरणसर का रहने वाला रोहित गोदारा उर्फ रावताराम स्वामी इस 25 वांटेड की सूची में पहले नंबर पर है। उस पर हत्या, लूट, डकैती, फिरौती जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। रोहित गोदारा पर एनआईए द्वारा पाँच लाख रुपये और राजस्थान पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस सूची में रोहित गोदारा के कई साथियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें अमरजीत विश्नोई, वीरेंद्र चारण के साथ गोल्डी बराड़ का नाम भी है। इस बार की सूची में 12 नए अपराधियों को शामिल किया गया है। जारी की गई लिस्ट में 2 हज़ार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक के इनामी अपराधी शामिल हैं।

प्रमुख वांछित अपराधी और उन पर घोषित इनाम:

  • रोहित गोदारा उर्फ रावताराम: कई मामलों में वांछित, पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख रुपये और एनआईए द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम।
  • महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल: हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के 25 प्रकरणों में वांछित, एनआईए द्वारा 5 लाख रुपये और पुलिस मुख्यालय द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम।
  • वीरेंद्र सिंह चारण: हत्या/लूट, डकैती के 9 प्रकरणों में वांछित, एनआईए द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम।
  • सतविंद्र उर्फ गोल्डी बराड़: हत्या/लूट, डकैती के 7 प्रकरणों में वांछित, एनआईए द्वारा 5 लाख रुपये और रेंज स्तर पर 50,000 रुपये का इनाम।
  • अनमोल उर्फ भानू: हत्या का प्रयास/लूट, डकैती के 13 प्रकरणों में वांछित, पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख रुपये का इनाम।
  • श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया: हत्या का प्रयास/एनडीपीएस के 12 प्रकरणों में वांछित, पुलिस मुख्यालय स्तर पर 1 लाख रुपये का इनाम।
  • सुनील: एनडीपीएस एक्ट के 7 प्रकरणों में वांछित, पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख रुपये का इनाम।
  • अनिल पांडिया: हत्या/लूट, डकैती के 39 प्रकरणों में वांछित, गुजरात पुलिस द्वारा 1 लाख रुपये और पुलिस अधीक्षक सीकर द्वारा 5,000 रुपये का इनाम।
  • महेश: हत्या के 2 प्रकरणों में वांछित, रेंज स्तर पर 50,000 रुपये का इनाम।
  • अमरजीत विश्नोई: हत्या/लूट, डकैती के 8 प्रकरणों में वांछित, पुलिस मुख्यालय स्तर पर 50,000 रुपये का इनाम।
  • सुभाष मूण्ङ उर्फ सुभाष बराल: निवासी सीकर, हत्या, लूट, डकैती के 29 प्रकरण, पुलिस मुख्यालय स्तर पर 50,000 रुपये इनाम।
  • अजय सिंह: निवासी कोटा शहर, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के 4 प्रकरण, रेंज स्तर पर 50,000 रुपये इनाम।
  • बजरंग मीणा: निवासी भीलवाड़ा, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस के 13 प्रकरण, रेंज स्तर पर 50,000 रुपये इनाम।
  • कंवराराम: निवासी बाड़मेर ग्रामीण, हत्या, हत्या का प्रयास के 9 प्रकरण, रेंज स्तर पर 50,000 रुपये इनाम।
  • जगदीश: निवासी श्रीगंगानगर, हत्या, हत्या का प्रयास के 20 प्रकरण, रेंज स्तर पर 40,000 रुपये इनाम।
  • राहुल स्वामी: निवासी सीकर, लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य, हत्या, लूट, डकैती के 16 प्रकरण, रेंज स्तर पर 25,000 रुपये इनाम।
  • महेंद्र सारण: निवासी चुरू (लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य), लूट, अपहरण के 2 प्रकरण, रेंज स्तर पर 25,000 रुपये इनाम।
  • विनोद कुमार: निवासी श्रीगंगानगर, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 3 प्रकरण, रेंज स्तर पर 25,000 रुपये इनाम।
  • अमित पंडित उर्फ जैक: निवासी अजमेर, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 47 प्रकरण, रेंज स्तर पर 25,000 रुपये इनाम।
  • गुल्लू उर्फ गुलनवाज खां: निवासी प्रतापगढ़, लूट, डकैती, एनडीपीएस के 14 प्रकरण, रेंज स्तर पर 25,000 रुपये इनाम।
  • अजय सिंह: निवासी उत्तर पश्चिम दिल्ली, हत्या, लूट, डकैती के 13 प्रकरण, रेंज स्तर पर 25,000 रुपये इनाम।
  • बजरंग सिंह राजपूत: निवासी जोधपुर ग्रामीण, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 4 प्रकरण, जिला स्तर पर 25,000 रुपये इनाम।
  • रईस खां: निवासी जोधपुर ग्रामीण, हत्या का प्रयास व अन्य प्रॉपर्टी संबंधी के 13 प्रकरण, जिला स्तर पर 10,000 रुपये इनाम।
  • इब्बर मेव: निवासी डीग, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के 16 प्रकरण, जिला स्तर पर 5,000 रुपये इनाम।
  • मोखम सिंह: निवासी ब्यावर सदर, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 62 प्रकरण, जिला स्तर पर 2,000 रुपये इनाम।

Share News

editor July 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग

Published May 20, 2026
बीकानेर

व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता

Published May 20, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को

Published May 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती

Published May 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?