Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डॉक्टर्स लौटे काम पर, दो घंटे पेन डाउन जारी रहेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > डॉक्टर्स लौटे काम पर, दो घंटे पेन डाउन जारी रहेगा
Healthhospital

डॉक्टर्स लौटे काम पर, दो घंटे पेन डाउन जारी रहेगा

editor
editor Published June 29, 2025
Last updated: 2025/06/29 at 4:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

डॉक्टर्स लौटे काम पर, दो घंटे पेन डाउन जारी रहेगा

उदयपुर में करंट लगने से एक रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के बाद शुरू हुए विरोध के चलते राज्यभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे। इस कारण मरीजों को इलाज में काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब राहत की खबर है। रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने मरीजों की स्थिति को देखते हुए पूर्ण कार्य बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है और रविवार से वे दोबारा ड्यूटी पर लौट आए हैं। हालांकि वे हर दिन दो घंटे का सांकेतिक पेन डाउन जारी रखेंगे।

एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि हड़ताल से मरीजों को जो कठिनाई हो रही है, उसे देखते हुए अब काम पर लौटा जाए। साथ ही घटना के विरोध को सांकेतिक तौर पर जारी रखा जाएगा।

डॉ. सोनी ने बताया कि रेजिडेंट्स और सरकार के बीच बातचीत भी सकारात्मक रही है और प्रशासन ने भी मध्यस्थता कर समाधान निकालने में सहयोग किया। रेजिडेंट्स एसोसिएशन के इस फैसले से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

पीबीएम अस्पताल की क्यों बिगड़ती है व्यवस्था?
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में करीब 550 रेजिडेंट्स डॉक्टर कार्यरत हैं। इमरजेंसी, ओपीडी और वार्डों में मरीजों की देखरेख की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं पर होती है। ये डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी देते हैं और वरिष्ठ चिकित्सकों के बाद मरीजों की देखरेख का पूरा भार इन्हीं के कंधों पर होता है।

हड़ताल के चलते पिछले कुछ दिनों में कई ऑपरेशन टाल दिए गए, और गंभीर मामलों को छोड़कर अन्य मरीजों को घर पर रहकर इलाज की सलाह दी गई। क्योंकि सीनियर डॉक्टर्स की सीमित संख्या के चलते इतने मरीजों का इलाज संभालना संभव नहीं था। रोजाना करीब 10 हजार नए मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, जिनके इलाज का जिम्मा मुख्यतः रेजिडेंट्स डॉक्टर्स पर होता है। ऐसे में उनकी गैरहाजिरी से अस्पताल की पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है।

अब उनके काम पर लौटने से मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

HealthMedicalबीकानेर

एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर कल

Published January 22, 2026
Health

शुरुआती लिवर बीमारी: बाहर से फिट, अंदर से हो सकती है गंभीर समस्या – Health News

Published January 12, 2026
Health

अनियमित नींद बन सकती है हार्ट अटैक का कारण, जानें समय पर सोने के फायदे

Published August 21, 2025
Health

कम उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक मामलों की बड़ी वजह है असंतुलित जीवनशैली

Published June 29, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?