Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बीकानेर

एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

editor
editor Published October 12, 2024
Last updated: 2024/10/12 at 2:32 PM
Share
Technical Glitch in Air India Flight Averted Major Accident Due to Pilot's Wisdom
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शुक्रवार को तिरुचिरापल्ली-शारजाह की एयर इंडिया की फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक विमान में बैठे 140 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का संकेत मिलने के बाद पायलट ने विमान को करीब ढाई घंटे हवा में ही रखा और ढाई घंटे बाद विमान को वापस सुरक्षित तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एएक्सबी 613 ने शुक्रवार शाम 5.40 बजे तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से शारजाह के लिए उड़ान भरी। एयर इंडिया से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जब बोइंग 737-800 विमान ने टेक ऑफ किया, तो उसका लैंडिंग गीयर सही तरीके से काम कर रहा था। लेकिन पायलट ने कॉकपिट मास्टर पर देखा कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ खराबी का संकेत मिला है।

हाइड्रोलिक सिस्टम में विमान के पहिए और उनका पूरा मैकेनिज्म शामिल होता है। विमान के सेंसर्स से पता चला कि हाइड्रोलिक सिस्टम में ईंधन ओवरफ्लो हुआ है। पायलट ने समझा कि अगर लैंडिंग के वक्त हाइड्रोलिक सिस्टम ने सही तरीके से काम नहीं किया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

- Advertisement -

हालांकि बोइंग के 737-800 विमान में तकनीकी दिक्कतों से निपटने की सुविधाएं हैं, लेकिन पायलट ने खतरा उठाना सही नहीं समझा और तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर ही उतरने का फैसला किया। उन्होंने विमान को तुरंत लैंड कराने के बजाय सूझबूझ से काम लेते हुए करीब ढाई घंटे तक विमान को तिरुचिरापल्ली शहर के ऊपर ही हवा में रखा। इससे विमान का ईंधन कम हुआ और ओवरफ्लो होने की आशंका कम हो गई।

आपात स्थिति से निपटने के लिए रनवे पर मैनुअल अंडरकैरिएज तैनात कर दिया गया ताकि अगर हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आए और विमान के पहिए नहीं खुल पाए तो उसे सुरक्षित लैंड कराया जा सके।

पायलट ने एयरपोर्ट अधिकारियों को हालात की जानकारी दी थी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की कई गाड़ियां रनवे पर तैनात कर दी गईं। जैसे ही विमान ने रात करीब 8.15 बजे सुरक्षित तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की, तो विमान में सवार 140 यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने भी चैन की सांस ली। सोशल मीडिया पर भी पायलट की सूझबूझ की खूब तारीफ हो रही है।


Share News

editor October 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय
बीकानेर
छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर चोरी मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर जिला अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक शिशु रोग आईसीयू
बीकानेर
आवारा पशु को बचाने में गई युवक की जान, स्कूटी हादसा
बीकानेर
पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय

Published May 12, 2026
बीकानेर

छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर चोरी मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

Published May 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?