Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुसलमानों को आरक्षण से जुड़े लालू के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुसलमानों को आरक्षण से जुड़े लालू के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार
बीकानेर

मुसलमानों को आरक्षण से जुड़े लालू के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

editor
editor Published May 7, 2024
Last updated: 2024/05/07 at 5:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू यादव के बयान को लेकर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच हो रहा है। BJP-NDA का पूरा प्रयास अपनी मेहनत से देशवासियों को संतुष्ट करने का है, वहीं इंडि-अघाड़ी वाले अपनी साजिशों से अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण में लगे हैं। आज के दिन कांग्रेस और INDI गठबंधन ने अपनी बहुत खतरनाक साजिश पर खुद ही मुहर लगा दी है।

पीएम ने कहा कि इतने दिनों से मैं देश से कह रहा था कि कांग्रेस और उसके साथी बहुत खतरनाक खेल में लगे हैं, आज INDI गठबंधन के सबसे बड़े नेता ने इससे पर्दा भी उठा दिया है। ये बिहार में अभी-अभी जेल से बाहर आए हैं। इन्होंने आज मीडिया के सामने साफ कहा है कि INDI गठबंधन की सरकार आई तो देश में मुसलमानों को आरक्षण देंगे और पूरा का पूरा देंगे। INDI गठबंधन का कहना है कि ये पूरा का पूरा आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देंगे।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र की जनता आतुर है! 4 जून के बाद इंडि-अघाड़ी वालों की झंडी उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। चुनाव से पहले ये जो भानुमति का कुनबा जुड़ा था, ये 4 जून को रेत के टीले की तरह बिखरने वाला है। आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, हर ओर भाजपा और NDA को भरपूर समर्थन मिल रहा है। तीसरे चरण के मतदान ने ये साफ कर दिया है कि 4 जून को इंडि-आघाड़ी की एक्सपायरी डेट तय हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि INDI अघाड़ी का कोई हथकंडा जनता के सामने नहीं चल रहा है। यह हताशा सीमा पार भी दिखाई दे रही है। यहां वाली A टीम हार रही है, इसलिए कांग्रेस की सीमा पार वाली B टीम एक्टिव हो गई है। सीमा पार से कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए जा रहे हैं तो बदले में कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है।

- Advertisement -

Share News

editor May 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?