Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत को ‘ज़ेनोफ़ोबिक’ वाले बाइडन के बयान पर आई जयशंकर की प्रतिक्रिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भारत को ‘ज़ेनोफ़ोबिक’ वाले बाइडन के बयान पर आई जयशंकर की प्रतिक्रिया
बीकानेर

भारत को ‘ज़ेनोफ़ोबिक’ वाले बाइडन के बयान पर आई जयशंकर की प्रतिक्रिया

editor
editor Published May 4, 2024
Last updated: 2024/05/04 at 6:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने भारत और जापान को ‘ज़ेनोफ़ोबिक’ देश कहा था.

शुक्रवार को इकोनॉमिक टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “सबसे पहली तो हमारी अर्थव्यवस्था लड़खड़ा नहीं रही है. भारत हमेशा से एक अनोखा देश रहा है…असलियत में मैं कहूंगा कि दुनिया के इतिहास में यह एक ऐसा समाज रहा है जो बहुत खुला है…तरह-तरह के समाजों से अलग-अलग लोग भारत आते हैं.”

एस जयशंकर के साथ इस खास बातचीत को इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपने पहले पन्ने पर छापा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की तुलना रूस और चीन जैसे देशों के साथ करते हुए उसे एक ‘ज़ेनोफ़ोबिक’ देश बताया था.

- Advertisement -

जेनोफ़ोबिक यानी ऐसे देश, जो आप्रवासियों को अपने देश में कतई नहीं चाहते या उनसे डर का माहौल पैदा किया जाता है

बुधवार शाम को एक फंड जुटाने वाले कार्यक्रम में एशियाई-अमेरिकी लोगों से बात करते हुए बाइडन ने कहा था, “हम आप्रवासियों का स्वागत करते हैं. सोचिए कि क्यों चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह फँसा हुआ है? जापान को परेशानी क्यों हो रही है? रूस को क्यों परेशानी हो रही है? भारत को क्यों परेशानी हो रही है? क्योंकि वे ज़ेनोफ़ोबिक हैं. वे आप्रवासी नहीं चाहते हैं.”

इंटरव्यू में जयशंकर ने भारत के नए नागरिकता संशोधन कानून का ज़िक्र करते हुए बताया कि भारत कैसे लोगों को स्वागत कर रहा है.

उन्होंने कहा कि यही वजह कि भारत के पास सीएए कानून है जो मुश्किल में फंसे लोगों को भारत की नागरिकता देने का काम करता है.

एस जयशंकर ने कहा कि ‘हमें उन लोगों के स्वागत के लिए तैयार रहना चाहिए, जिन्हें आने की ज़रूरत है और जिनका हक बनता है.’

उन्होंने सीएए का विरोध करने वालों पर नाराज़गी ज़ाहिर की और कहा कि ऐसे लोग हैं जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि सीएए के होने से दस लाख मुसलमान भारत में अपनी नागरिकता खो देंगे.

एस जयशंकर ने कहा कि इन दावों के बावजूद किसी की भारत में नागरिकता नहीं गई है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया का एक हिस्सा ग्लोबल नैरेटिव को अपने हिसाब से चलाना चाहता है और इसी क्रम में वह भारत को निशाना बनाता है.

उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जिन्हें भरोसा है कि उन्हें इस नैरेटिव को कंट्रोल करना चाहिए


Share News

editor May 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?