Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीजेपी अब तक क्यों नहीं कर सकी है, इस सीट पर उम्मीदवार का फ़ैसला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीजेपी अब तक क्यों नहीं कर सकी है, इस सीट पर उम्मीदवार का फ़ैसला
बीकानेर

बीजेपी अब तक क्यों नहीं कर सकी है, इस सीट पर उम्मीदवार का फ़ैसला

editor
editor Published April 30, 2024
Last updated: 2024/04/30 at 4:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कैसरगंज लोकसभा सीट वर्तमान में सबसे ज़्यादा चर्चा में है.

दरअसल, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का कोर्ट में सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस सीट से बीजेपी के सांसद हैं.

दूसरी सबसे बड़ी वजह ये है कि बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों ने अब तक इस सीट के लिये अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

बीजेपी उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगी दलों के लिए पांच सीट छोड़कर बाक़ी 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 73 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है लेकिन रायबरेली और कैसरगंज सीट के लिये प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हुई है.

- Advertisement -

कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा करने में बीजेपी का आलाकमान देरी क्यों कर रहा है, इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.

राज्य की राजनीति पर नज़र रखने वाले ज़्यादातर विश्लेषकों का यही कहना है कि पार्टी बृजभूषण शरण सिंह पर अब तक कोई फ़ैसला नहीं कर सकी है.

‘दो चरण खत्म होने का इंतज़ार कर रही थी बीजेपी’

वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा कहते हैं, “महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह की छवि को ही न केवल नुकसान पहुंचा है बल्कि इसके चलते भाजपा को भी बैकफुट पर रहना पड़ा था, चूंकि भाजपा की रणनीति हर सीट को जीतने की है इसलिये भाजपा कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बीत जाने का इंतज़ार कर रही थी क्योंकि इन्हीं दो चरणों में जाट बाहुल्य क्षेत्रों में चुनाव था जहां पर पार्टी को नुकसान होने की आशंका थी.”

 

अब जबकि दो चरणों का मतदान हो चुका है और कैसरगंज में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी 26 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, इलाके के मतदाताओं को उम्मीदवार के नाम का इंतज़ार है.

 

इस सीट पर नामांकन की प्रक्रिया तीन मई तक चलेगी. चार मई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और छह मई तक जो प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहेंगे, वो वापस ले सकते हैं.

कैसरगंज के लोग क्या कह रहे हैं?

कार्यक्रम में मौजूद बृजभूषण शरण के समर्थक मैन बहादुर सिंह अब तक टिकट नहीं मिलने के सवाल पर कहते हैं, “देरी क्यों हो रही है यह तो हमें नही पता लेकिन टिकट सांसद जी को मिलेगा. न मिलने का सवाल ही नहीं है, यह हो सकता है कि सांसद जी के परिवार से किसी को टिकट दे दिया जाए लेकिन टिकट तो इन्हीं के पास ही रहेगा.”

दरअसल, कैसरगंज की सीट के उम्मीदवार की अब तक घोषणा नहीं होने से ये कयास भी लगाया जा रहा है कि इस सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बड़े बेटे या पत्नी को टिकट मिल सकता है.

कैसरगंज कस्बे में हमारी मुलाकात गोडहियां गांव के निवासी 55 वर्षीय सुंदरलाल यादव से हुई. वो अवधी अंदाज़ में कहते हैं, “टिकस तौ रायबरेली मा भी लटका हुवा है भैया, निशाखतिर (निश्चिंत) रहौ, टिकस भईया (बृजभूषण सिंह) का ही मिली.”


Share News

editor April 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?