Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चीन की सेना में बड़ा बदलाव, बनाई स्पेशल सैन्य यूनिट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चीन की सेना में बड़ा बदलाव, बनाई स्पेशल सैन्य यूनिट
बीकानेर

चीन की सेना में बड़ा बदलाव, बनाई स्पेशल सैन्य यूनिट

editor
editor Published April 28, 2024
Last updated: 2024/04/28 at 9:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

चीन ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों को देखते हुए अपनी सेना में एक बड़ा बदलाव किया है. पिछले एक दशक में किया गया, यह सबसे बड़ा बदलाव है.

बीबीसी मॉनिटरिंग के मुताबिक 19 अप्रैल को चीन ने एक नई सैन्य यूनिट बनाने की घोषणा की.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इस नई सैन्य यूनिट को इन्फॉरमेशन सपोर्ट फोर्स का नाम दिया गया है.

एजेंसी के मुताबिक एक कार्यक्रम के दौरान इस स्पेशल सैन्य यूनिट की घोषणा की गई है. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ केंद्रीय सैन्य आयोग के कई वरिष्ठ सदस्य शामिल थे.

- Advertisement -

विज्ञापन

शी जिनपिंग, केंद्रीय सैन्य आयोग के चेयरमैन हैं. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से कहा कि यह स्पेशल यूनिट सेना की एक रणनीतिक इकाई होगी, जिसका काम नेटवर्क इन्फॉरमेशन सिस्टम को मजबूत करना होगा.

उन्होंने यूनिट से वफादारी की मांग करते हुए कहा कि वह पार्टी के आदेश को दृढ़ता से सुनें और सेना के पूर्ण नेतृत्व के सिद्धांत और प्रणाली को लागू करे ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि यह यूनिट वफादार और विश्वसनीय है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछली बार जब सेना में बड़ा सुधार किया गया था तो 31 दिसंबर, 2015 को बनी स्ट्रेटजिक सपोर्ट फोर्स को भंग कर दिया गया था. इसके तहत एयरोस्पेस और साइबर यूनिट, इन्फॉरमेशन सपोर्ट फोर्स के समानांतर काम कर रही हैं.

चीनी रक्षा मंत्रालय ने नई यूनिट के गठन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. प्रवक्ता वू कियान ने कहा कि नए सुधार के तहत अब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पास चार सर्विसेज हैं, जिसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और रॉकेट फोर्स शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि चार सर्विसेज के अलावा पीएलए के पास चार आर्म्स भी हैं, जिसमें एयरोस्पेस फोर्स, साबइरस्पेस फोर्स, इन्फॉरमेशन सपोर्ट फोर्स और ज्वाइंट लॉजिस्टिक सपोर्ट फोर्स शामिल हैं.

प्रवक्ता वू ने बताया कि एयरोस्पेस फोर्स की मदद से चीन अंतरिक्ष में खुद को मजबूत करेगा, जबकि साइबरस्पेस फोर्स, देश को साइबर हमलों से बचाएगी और डेटा की सुरक्षा करने में मदद करेगी.

हालांकि उन्होंने नई यूनिट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. सेना के अख़बार पीएलए डेली ने कहा कि आधुनिक युद्ध में जीत सूचना पर निर्भर करती है, ऐसी स्थिति में जिसके पास बेहतर जानकारी होगी वह युद्ध में बढ़त हासिल करेगा.


Share News

editor April 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?