Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षक भर्ती मामला: आंसुओं से धुलते सपनों के साथ धरने पर बैठे नौकरी गंवाने वाले
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षक भर्ती मामला: आंसुओं से धुलते सपनों के साथ धरने पर बैठे नौकरी गंवाने वाले
बीकानेर

शिक्षक भर्ती मामला: आंसुओं से धुलते सपनों के साथ धरने पर बैठे नौकरी गंवाने वाले

editor
editor Published April 25, 2024
Last updated: 2024/04/25 at 3:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हमने तो कोई ग़लती नहीं की थी. मुझे तो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चुना गया था. जब मैंने नौकरी के लिए कोई ग़ैर-क़ानूनी तरीका नहीं अपनाया था तो आख़िर मुझे क्यों सज़ा मिली? हम तो गेहूं के साथ घुन की तरह पिस गए”- यह कहना है सागर मंडल का जिन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के फै़सले के बाद शिक्षक की अपनी नौकरी गंवा दी है.

कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने सोमवार को शिक्षक भर्ती घोटाले से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई के बाद साल 2016 में स्कूल सेवा आयोग की ओर से चुने गए क़रीब 25 हज़ार से अधिक शिक्षकों और गै़र-शिक्षण कर्मचारियों को नौकरियों से हटा दिया.

अदालत ने उस साल की पूरी भर्ती प्रक्रिया ही रद्द कर दी है. इससे अपनी मेरिट के बल पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों में भारी हताशा और नाराज़गी है.

कोर्ट ने ये भी कहा है कि 2016 के नियुक्ति पैनल की मियाद ख़त्म होने के बाद जिन लोगों को नौकरी मिली उन्हें 12 फ़ीसदी सूद के साथ पैसे सरकार को लौटाने होंगे.

- Advertisement -

इसके बाद राज्य के विभिन्न ज़िलों से आए कुछ शिक्षकों और ग़ैर-शिक्षण कर्मचारियों ने इस फै़सले के ख़िलाफ़ मंगलवार से कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में धरना शुरू किया है. इन लोगों ने कोर्ट के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की भी बात की है.

धरने पर बैठे शिक्षक

शहीद मीनार के पास धरने पर बैठे कई लोगों की आंखें बात पूरी होने से पहले ही डबडबाने लगती हैं. ज़्यादातर लोगों की आंखें इस बात की चुगली कर रही हैं कि उन्होंने सोमवार की रात करवटें बदलते हुए काटी हैं. उन्हें अपने भविष्य के सपने आंसुओं में धुलते नज़र आ रहे हैं.

धरने पर बैठी शुभ्रा घोष का कहना था कि कई साल की मेहनत के बाद उन्होंने परीक्षा पास कर मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी.

वो बताती हैं, “हमने फरवरी 2019 में नौकरी ज्वाइन की थी. लेकिन अब जब जीवन में कुछ स्थिरता आने लगी तो हमारे पैरों तले की ज़मीन ही खिसक गई.”

उनका सवाल है कि कुछ लोगों की ग़लती या अपराध की सज़ा उन्हें क्यों मिल रही है?

धरने में शामिल लोगों में हाई स्कूल में पढ़ाने वाले अज़हरुद्दीन भी हैं. मीडिया के सामने वो अपनी ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) और मेरिट लिस्ट में अपना नाम दिखाते हैं.

वो कहते हैं, “मैंने तो ग़ैर-क़ानूनी तरीके से नौकरी नहीं हासिल की थी. तो फिर मुझे क्यों सज़ा भुगतनी पड़ रही है.”


Share News

editor April 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?