Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा भारत ! इस साल चुनाव में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा भारत ! इस साल चुनाव में
बीकानेर

अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा भारत ! इस साल चुनाव में

editor
editor Published April 25, 2024
Last updated: 2024/04/25 at 5:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खर्च के मामले में 2024 का लोकसभा चुनाव पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दुनिया का सबसे महंगा चुनाव बनने की राह पर है। एक गैर-लाभकारी संगठन सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (सीएमएस) के अध्यक्ष एन भास्कर राव ने यह दावा किया।

उनका अनुमान है कि इस चुनाव में व्यय 1.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। यह आंकड़ा 2019 लोकसभा चुनाव के व्यय से दोगुना से भी ज्यादा है। 2019 के चुनाव में 60,000 करोड़ रुपये व्यय हुआ था।

यह भी पढ़ें: ये हैं दूसरे चरण के सबसे रईस प्रत्‍याशी, सबसे कम संपत्ति वाले 10 चेहरों को भी जान लीजिए

चुनाव खर्च में क्या-क्या है शामिल?

- Advertisement -

राव ने कहा कि इस व्यापक व्यय में राजनीतिक दलों और संगठनों, उम्मीदवारों, सरकार और चुनाव आयोग समेत चुनाव से संबंधित प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सभी खर्च शामिल हैं। राव ने कहा कि शुरुआत में हमने अनुमान लगाया कि व्यय 1.2 लाख करोड़ रुपये होगा।

हालांकि, चुनावी बांड हिस्सेदारी के खुलासे के बाद हमने इस आंकड़े को संशोधित कर 1.35 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अनुमान मतदान की तारीखों की घोषणा से 3-4 महीने पहले हुए खर्च को कवर करता है।

छह दलों को मिली इतनी राशि

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की हालिया टिप्पणियों से भारत में राजनीतिक फंडिंग में ‘पारदर्शिता की महत्वपूर्ण कमी’ का पता चला है। इसमें दावा किया गया है कि 2004-05 से 2022-23 तक, देश के छह प्रमुख राजनीतिक दलों को कुल 19,083 करोड़ रुपये (लगभग 60% ) अज्ञात स्रोतों से मिले हैं। इसमें चुनावी बांड से प्राप्त धन भी शामिल है।

प्रति मतदाता 1400 रुपये खर्च होने का अनुमान

लोकसभा चुनाव में 96.6 करोड़ मतदाता हैं। प्रति मतदाता लगभग 1,400 रुपये खर्च होने का अनुमान है। वाशिंगटन डीसी में स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन OpenSecrets.org के मुताबिक यह 2020 के अमेरिकी चुनाव के खर्च को पार कर गया है। 2020 में अमेरिकी चुनाव में 1.2 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

विज्ञापन एजेंसियों की मदद ले रहे राजनीतिक दल

एन भास्कर राव ने कहा कि अनुमान है कि विभिन्न प्लेटफार्मों पर मीडिया प्रचार पर कुल चुनाव खर्च का 30 प्रतिशत खर्च होगा। प्रमुख विज्ञापन एजेंसी देंत्सु क्रिएटिव के सीईओ अमित वाधवा ने कहा कि इस साल डिजिटल प्रचार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राजनीतिक दल कॉरपोरेट ब्रांड की तरह व्यवहार कर रहे हैं और बेहतर ब्रांड रिकॉल के लिए पेशेवर एजेंसियों कीमदद ले रहे हैं।


Share News

editor April 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?