Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीएम मोदी के आचार संहिता उल्लंघन के शिकायत मामले में ये फ़ैसला दे सकता है चुनाव आयोग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीएम मोदी के आचार संहिता उल्लंघन के शिकायत मामले में ये फ़ैसला दे सकता है चुनाव आयोग
बीकानेर

पीएम मोदी के आचार संहिता उल्लंघन के शिकायत मामले में ये फ़ैसला दे सकता है चुनाव आयोग

editor
editor Published April 25, 2024
Last updated: 2024/04/25 at 3:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस ने एक ख़ास रिपोर्ट की है जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के शिकायत मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग क्या फ़ैसला सुना सकता है.

अख़बार लिखता है कि चुनाव आयोग कह सकता है कि चुनाव प्रचार से जुड़ी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राम मंदिर के उद्घाटन की बात करने को धर्म के नाम पर वोट मांगने की अपील नहीं कहा जा सकता.

चुनाव आयोग ये भी कह सकता है कि सिख आबादी वाले चुनाव क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के सिखों के धर्मस्थलों में से एक.. करतारपुर साहिब कॉरिडोर के विकास का ज़िक्र करना और अफ़ग़ानिस्तान से सिखों के लिए पवित्र माने जाने वाले गुरु ग्रंथ साहिब का वापस लाना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है.

अख़बर लिखता है कि उसे पता चला है कि प्रधानमंत्री के ख़िलाफ शिकायत के मामले में चुनाव आयोग ये फ़ैसले दे सकता है.

- Advertisement -

दरअसल मामला ये है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील आनंद एस. जोनदाले ने आयोग से शिकायत की थी कि 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की पीलीभीत में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने “हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू पूजा स्थलों और सिखों के पवित्र स्थलों और सिख गुरुओं के नाम पर वोट मांगे थे.”

पीलीभीत में पीएम मोदी की रैली के एक दिन बाद, यानी 10 अप्रैल को जोनदाले ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी. उनका कहना था कि ऐसा कर मोदी ने चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है.

ये फ़ैसला ऐसे वक्त आ सकता है जब राजस्थान के बांसवाड़ा की एक रैली में पीएम मोदी पर मुसलमानों को लेकर की गई टिप्पणी पर भी चुनाव आयोग से शिकायत की गई है.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि पीएम मोदी ने 21 अप्रैल की एक रैली में मुसलमानों की बात की और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वो देश की संपत्ति ‘घुसपैठियों’ और ‘ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों’ को दे देगी.

इस मामले में अब तक चुनाव आयोग की तरफ से कोई फ़ैसला नहीं आया है.

सूत्रों के हवाले से अख़बार ने लिखा कि जोनदाले ने इस सिलसिले में दिल्ली हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज की है जिसकी सुनवाई अगले सप्ताह हो सकती है. इससे पहले आयोग जोनदाले की शिकायत पर अपना फ़ैसला सुना सकती है.


Share News

editor April 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?