Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मिट्टी ढहने से 3 लोग दबे,एक की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मिट्टी ढहने से 3 लोग दबे,एक की मौत
बीकानेर

मिट्टी ढहने से 3 लोग दबे,एक की मौत

editor
editor Published April 22, 2024
Last updated: 2024/04/22 at 9:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर में निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढहने से तीन लोग दीवार के नीचे दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं, दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। तीनों हौद की चिनाई के लिए गड्ढे में उतरे थे। घटना के बाद मृतक के भाई कैलाश बैरवा ने रविवार रात सांगानेर सदर थाने में मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। दोनों पर मना करने के बाद भी कार करवाने का आरोप लगाया।

ASI कल्याण प्रसाद ने बताया- हादसे में निवाई (टोंक) के रहने वाले बनवारी लाल बैरवा (29) की मौत हो गई। वह गोकुल वाटिका सांगानेर में अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। किराए से रहकर बनवारी कारीगरी का काम करता था।

ASI ने बताया- 20 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे बनवारी अपने दो साथी शिवकुमार और जीवराखन के साथ सीतापुरा स्थित निर्माणाधीन मकान की साइट पर गया था। सुबह करीब 10:30 बजे हौद की चिनाई करने के लिए तीनों गड्ढे में उतरे थे। चिनाई के दौरान अचानक मिट्टी ढहने से दीवार गिर गई। मलबे के नीचे तीनों दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। तीनों को इलाज के लिए तुरंत महात्मा गांधी हॉस्पिटल भिजवाया। डॉक्टर्स ने बनवारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों साथी शिवकुमार और जीवराखन को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।

लापरवाही के चलते हुए मौत

- Advertisement -

मृतक के चचेरे भाई कैलाश बैरवा ने सांगानेर सदर थाने में मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। कैलाश का कहना है- बनवारी ने हौद के पास सटी दीवार को जर्जर देखकर मकान मालिक व ठेकेदार को बताया था। उसके बाद भी मकान मालिक और ठेकेदार ने एक भी नहीं सुनी। तीनों को काम करने के लिए हौद के गड्‌ढे में उतार दिया। कहा- तुम तो काम करो दीवार की जिम्मेदारी हमारी है। मकान मालिक और ठेकेदार की लापरवाही के चलते ही बनवारी की मौत हुई है। हादसे के बाद से मकान मालिक और ठेकेदार ने अपने-अपने मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिए है।


Share News

editor April 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए

Published June 14, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published June 14, 2026
बीकानेर

खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद

Published June 14, 2026
बीकानेर

ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?