Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हजार वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति, खाली पदों पर तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा मौका, पढ़े खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हजार वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति, खाली पदों पर तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा मौका, पढ़े खबर
बीकानेर

हजार वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति, खाली पदों पर तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा मौका, पढ़े खबर

editor
editor Published March 17, 2024
Last updated: 2024/03/17 at 2:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा विभाग में तकरीबन दस हजार शिक्षकों को पदोन्नति देकर व्याख्याता बनाने की तैयारी चल रही है। इसके बावजूद क्रमोन्नत विद्यालयों के विद्यार्थियों को व्याख्याता नहीं मिल सकेंगे। क्योंकि अब तक क्रमोन्नत विद्यालयों में सही मायनों में शिक्षण व्यवस्था की उन्नति नहीं हो सकी है। मतलब कि क्रमोन्नति को महीनों गुजरने के बाद भी विद्यालयों में व्याख्याताओं के पद मंजूर नहीं किए गए हैं। ऐसे में पदोन्नति से दस हजार व्याख्याता बनने के बावजूद क्रमोन्नत विद्यालय उनसे वंचित ही रहेंगे। शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता डीपीसी की प्रक्रिया प्रारंभ कर रखी है। इससे ही लगभग 10 हजार वरिष्ठ अध्यापकों को व्याख्याता के रूप में नियुक्ति मिलेगी।

गौरतलब है कि पिछली राज्य सरकार ने विद्यालयों को थोक में क्रमोन्नत तो कर दिया। मगर वहां व्याख्याताओं के पद स्वीकृत नहीं किए। इसके चलते विद्यालय क्रमोन्नति का पूरा व सही लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल सका है।

कब से मंजूरी का इंतजार

जानकारी के अनुसार पिछले तीन वर्षों में क्रमोन्नत किए गए विद्यालयों में व्याख्याता पदों की मंजूरी नहीं दी गई है। वर्ष 2021, 2022 तथा 2023 में क्रमोन्नत विद्यालय व्याख्याता पदों की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। इन तीन वर्षों में राज्य सरकार ने प्रदेश भर में करीब छह हजार विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नति दी थी। एक क्रमोन्नत विद्यालय में तीन व्याख्याता के हिसाब से छह हजार विद्यालयों में 18 हजार व्याख्याता पदों की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisement -

सिर्फ क्रमोन्नति से क्या लाभ

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा के प्रदेश प्रवक्ता बसन्त कुमार ज्याणी कहते हैं कि क्रमोन्नत विद्यालयों में शीघ्रता से व्याख्याता पद मंजूर किए जाने चाहिए। इसके अभाव में विद्यार्थियों को क्रमोन्नति का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

शिक्षक नेता हरलाल ढाका कहते हैं कि विद्यालय क्रमोन्नति का तब तक विद्यार्थियों को कोई लाभ नहीं मिलता जब तक वहां व्याख्याता आदि के पद मंजूर नहीं किए जाए। केवल क्रमोन्नति का आंकड़ा बढ़ाने से कुछ लाभ नहीं होता। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का होना बेहद जरूरी है।

कब, कितने क्रमोन्नत

– प्रदेश भर में मार्च 2023 में 3832 विद्यालयों को एक साथ माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया था।

– नवम्बर 2021 में क्रमोन्नत 240 उमावि में भी प्रति विद्यालय केवल 1-1 व्याख्याता पद ही स्वीकृत है।

– वर्ष 2022 व 2023 में 1800 उप्रावि को सीधे उमावि में क्रमोन्नत किया गया था।

– नम्बर 2021 में 635 उप्रावि को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया था। बाद में इन सभी को मार्च 2022 में उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत कर दिया गया था। इन विद्यालयों में अभी तक वरिष्ठ अध्यापक के पद भी स्वीकृत नहीं किए गए हैं।

– इस प्रकार कुल 6000 विद्यालयों में प्रति विद्यालय तीन व्याख्याता पदों के हिसाब से 18000 पदों की स्वीकृति की प्रतीक्षा है।

– इसके अलावा 600 विद्यालयों में प्रति विद्यालय 6-6 पदों के हिसाब से 3600 वरिष्ठ अध्यापक पदों की स्वीकृति होनी है।


Share News

editor March 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्री-मानसून बारिश से राहत, बीकानेर में 17 जून अलर्ट
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भाजपा ने कराया योग अभ्यास
बीकानेर
100 साल बाद दुर्लभ संयोग, सोमवती अमावस्या आज बेहद खास
बीकानेर
मंधाना का धमाका, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
बीकानेर
प्रशासन अलर्ट, धंसे क्षेत्र में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित
बीकानेर
2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

प्री-मानसून बारिश से राहत, बीकानेर में 17 जून अलर्ट

Published June 15, 2026
बीकानेर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भाजपा ने कराया योग अभ्यास

Published June 15, 2026
बीकानेर

100 साल बाद दुर्लभ संयोग, सोमवती अमावस्या आज बेहद खास

Published June 15, 2026
बीकानेर

मंधाना का धमाका, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?