Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम अपडेट- प्रदेश में फिर से सर्दी ने लिया यू टर्न पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, Alert जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मौसम अपडेट- प्रदेश में फिर से सर्दी ने लिया यू टर्न पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, Alert जारी
बीकानेर

मौसम अपडेट- प्रदेश में फिर से सर्दी ने लिया यू टर्न पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, Alert जारी

editor
editor Published March 6, 2024
Last updated: 2024/03/06 at 11:11 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर। प्रदेश में मार्च माह में फिर से सर्दी ने यू टर्न ले लिया है। बीते सप्ताह विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने पर सर्दी का पलटवार रहा। वहीं अगले दो तीन दिन और प्रदेशभर में सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दिन और रात में पारा अभी सामान्य से कम दर्ज हो रहा है वहीं आगामी 10 मार्च से प्रदेश में फिर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

सुबह- शाम में गलनभरी सर्दी

जयपुर समेत कई जिलों में रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के बावजूद सर्दी के तेवर नरम नहीं हो सके हैं। सुबह शाम में हवा में गलन महसूस हो रही है। हालांकि दिन में धूप की तपिश धीमी रफ्तार से बढ़ रही है लेकिन उत्तरी हवा के असर से नमी रहने पर लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है।

तीन जिलों में सर्दी के तल्ख तेवर

- Advertisement -

बीती रात हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा है। वहीं सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर रात में पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। पिलानी 6.5, सीकर 7.8, करौली 7.1 और पर्वतीय स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

अजमेर 13.2, भीलवाड़ा 12.2, अलवर 9.2, जयपुर 13, कोटा 12.8, चित्तौड़ 10.6़, डबोक 12, धौलपुर 10.3, डूंगरपुर 15.5, सिरोही 9.7, बाड़मेर 13.2, जैसलमेर 13.8, जोधपुर शहर 13.3, फलोदी 16.6, बीकानेर 11.8, चूरू 8.4, श्रीगंगानगर 8.5 और जालोर में 14.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

10 से फिर पलटेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 10-12 मार्च को प्रदेश के उत्तर पूर्व और पश्चिम के कुछ भागों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। जिसके चलते कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले दो तीन दिन और प्रदेश में मौसम का मिजाज सर्द रहने और दिन व रात में पारा सामान्य या उससे कम रहने की संभावना है।


Share News

editor March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?