Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर-शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए, निजी क्षेत्र की कंपनियां देंगी 18 सौ से अधिक रोजगार के अवसर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर-शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए, निजी क्षेत्र की कंपनियां देंगी 18 सौ से अधिक रोजगार के अवसर
बीकानेर

बीकानेर-शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए, निजी क्षेत्र की कंपनियां देंगी 18 सौ से अधिक रोजगार के अवसर

editor
editor Published March 6, 2024
Last updated: 2024/03/06 at 3:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए पहली बार विधायक सेवा केन्द्र की ओर से पहला रोजगार और कॅरियर मेला गुरुवार को एमएम ग्राउंड में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान निजी क्षेत्र की 20 से अधिक निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के 18 सौ से अधिक अवसर उपलब्ध करवाएगी। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेले में मुख्य रूप से चार प्रकार के कार्य किए जाएंगे। इनमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना, युवाओं के स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण के आवेदन मौके पर करवाना, विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पात्र युवाओं का पंजीकरण करवाना और युवाओं को कॅरियर से संबंधी काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाना प्रमुख है।

यह कंपनियां रहेंगी मौजूद

विधायक व्यास ने बताया कि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू फॉयनेंस, केएसआर केपिटल सर्विस लि. सिरेमिक्स ग्रेनिटो, महेश इंफोटेक, कोठारी हॉस्पिटल, मोदी डेयरी, एल एण्ड टी, बीकानेर मोटर्स प्रा. लि., यशस्वी एकेडमी फॉर स्किल्स, रिलायंस जियो इंफोटेक, आईवेबवाईजर प्रा. लि. केलिबर बिजनस सपोर्ट सर्विस प्रा. लि. स्किल्जडेस्क प्रा. लि., न्यू ऑपरच्यूनिटी प्रा. लि. और जमेटो द्वार कुल 1844 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विभिन्न सरकारी विभागों की रहेगी भागीदारी

- Advertisement -

विधायक व्यास ने बताया कि रोजगार मेले में उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता, अनुजा निगम, आरसेटी, आरएसएलडीसी, उद्योग विभाग, विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की मौजूदगी रहेगी। मेले के लिए काउंसलिंग विषेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया गया है। इस पैनल द्वारा युवाओं को कॅरियर से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पैनल में डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, श्री नगेन्द्र किराडू और श्री हसन अली को शामिल किया गया है।

ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी हो सकेगा

विधायक ने बताया कि मेले में रजिस्ट्रेशन की विधायक ने बताया कि मेले में रजिस्ट्रेशन की ऑन स्पॉट व्यवस्था रहेगी। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा रहा है। रोजगार विभाग द्वारा लगभग दस हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

सुबह दस बजे होगा शुभारंभ

मेले का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे होगा। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, माननीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, बीकानेर के सभी विधायकों, महापौर, श्री विजय आचार्य और श्री जालम सिंह भाटी, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर, आईजी और पुलिस अधीक्षक को भी आमंत्रित किया गया है। मेले के समापन समारोह के दौरान संबंधित कंपनियों द्वारा मौके पर नियुक्ति प जाएंगे।

इस दौरान राजकुमार किराडू, कुलदीप यादव, रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल, भगवती प्रसाद गौड़ और मुरली व्यास आदि मौजूद रहे।


Share News

editor March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?