Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गवर्नर बोले- इन पेटीएम यूजर्स को नहीं होगी दिक्कत, बाकियों के लिए समय सीमा बढ़ाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गवर्नर बोले- इन पेटीएम यूजर्स को नहीं होगी दिक्कत, बाकियों के लिए समय सीमा बढ़ाई
बीकानेर

गवर्नर बोले- इन पेटीएम यूजर्स को नहीं होगी दिक्कत, बाकियों के लिए समय सीमा बढ़ाई

editor
editor Published March 6, 2024
Last updated: 2024/03/06 at 8:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खबर21आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि पीपीबीएल से जुड़े वॉलेट्स को अन्य बैंकों से जोड़ने की समयसीमा 15 मार्च तय की गई है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक दिया गया समय पर्याप्त है और इसे और बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

80 से 85 प्रतिशत पेटीएम वॉलेट ग्राहकों को पेटीएम पेंमेंट्स बैंक पर हुई कार्रवाई से कोई असुविधा नहीं होगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को ये बातें कही। उन्होंने कहा कि पेटीएम वॉलेट के 80-85 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं को नियामकीय कार्रवाइयों की वजह से किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और शेष उपभोक्ताओं को अपने एप को दूसरे बैंकों से जोड़ने की सलाह दी गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक के खाते में जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था।आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पीपीबीएल से जुड़े वॉलेट को अन्य बैंकों से जोड़ने की समयसीमा 15 मार्च तय की गई है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक दिया गया समय पर्याप्त है और इसे और बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आरबीआई गवर्नर ने फेरारी का उदाहरण देते हुए कही यह बात

- Advertisement -

आरबीआई गवर्नर ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि कोई भी फेरारी का मालिक हो सकता है और चला सकता है लेकिन फिर भी हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना पड़ता है। यह पूछे जाने पर कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) पेटीएम भुगतान एप के लाइसेंस पर कब तक निर्णय करेगा, दास ने कहा कि उसे इसकी आंतरिक जांच करनी होगी

उन्होंने कहा, जहां तक आरबीआई का सवाल है, हमने उन्हें सूचित किया है कि एनपीसीआई अगर पेटीएम पेमेंट एप को जारी रखने पर विचार करता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि हमारी कार्रवाई पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ थी।

एप एनपीसीआई के पास है… एनपीसीआई फैसला लेगा… मुझे लगता है कि उन्हें जल्द ही फैसला करना चाहिए। पेटीएम के प्रवर्तक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक के अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद से पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था और बैंक के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया गया है।


Share News

editor March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?