Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर- सत्ता परिवर्तन के बाद निर्माण कार्यो पर रोक बनी विकास की रुकावट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर- सत्ता परिवर्तन के बाद निर्माण कार्यो पर रोक बनी विकास की रुकावट
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

बीकानेर- सत्ता परिवर्तन के बाद निर्माण कार्यो पर रोक बनी विकास की रुकावट

editor
editor Published March 6, 2024
Last updated: 2024/03/06 at 8:29 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सत्ता परिवर्तन होते ही सरकार ने निर्माण कार्य को रोकने के आदेश क्या जारी किए, बीकानेर का विकास ही रुक गया। पिछली सरकार ने म्यूजियम सर्किल से बीछवाल तक सिक्स लेन बनाने का निर्णय किया था। उसका 33 करोड़ बजट भी मंजूर किया। 3 किमी काम भी हो गया लेकिन सत्ता परिवर्तन होते ही बजट नहीं मिलने से काम ठप हो गया। नतीजा कहीं खुदी सड़कें तो कहीं सड़कों के गड्ढे नागरिकों को रोज परेशान करते हैं।

पिछले साल के बजट में म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक 11 किमी सिक्स लेन बनाने की मंजूर की गई थी। 33 करोड़ का बजट तय किया था। टेंडर और वर्क ऑर्डर के बाद बीछवाल की ओर से काम शुरू हुआ। 3 किमी सड़क सिक्स लेन बना दी। इस काम के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने 2 करोड़ मंजूर किया थे। 3 किमी सड़क बनने के बाद 3 करोड़ रुपए के बिल भेजे हुए कई महीने बीत गए। इस बीच सत्ता बदल गई। उसका भगतान नहीं हुआ तो आगे का काम रुक गया।

कई महीनों से काम पूरी तरह ठप है। सिक्स लेन पर असली खर्च अब आने वाला है क्योंकि हाई वे के बीच असली रुकावटें हैं वो अब आने वाली हैं। उनको दूर करने के लिए बजट चाहिए। ये शहर के भीतर का हिस्सा है। मगर पुराना बिल पास न होने से ठेकेदार नया काम शुरू नहीं कर रहा है। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं भी पता है कि सरकार पैसा फिलहाल नहीं देगी इसलिए वे भी इसे वापस शुरू कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। नतीजा ये हुआ कि पब्लिक श्रीगंगानगर चौराहे से लेकर उरमूल गेट तक जर्जर और टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं।

अपनी सरकार से सवाल नहीं कर पा रहे भाजपा नेता

- Advertisement -

जन भावनाओ के मुताबिक अब ये सवाल उठने लगा है कि नई सरकार ने सारे निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी। कोई नया टेंडर नहीं हो रहा। यहां तक कि जो वर्कऑर्डर हो गए उन पर भी काम नहीं हो रहा। ऐसे में नई सरकार के आने का अहसास जनता को नहीं हो रहा। भाजपा नेता जो विधानसभा चुनाव के पहले तक सड़कों को लेकर सवाल उठा रहे थे उनकी जुबान अब अपनी सरकार आने पर बंद हो गई। मगर जनता तो सवाल पूछेगी। जनता पूछ रही कि क्या काम रुकवाने के लिए नई सरकार चुनी थी।

 


Share News

editor March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?