Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: परिवहन विभाग का नया बदलाव, अब ई-लाइसेंस-आरसी, जाने प्रक्रिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > परिवहन विभाग का नया बदलाव, अब ई-लाइसेंस-आरसी, जाने प्रक्रिया
बीकानेर

परिवहन विभाग का नया बदलाव, अब ई-लाइसेंस-आरसी, जाने प्रक्रिया

editor
editor Published March 5, 2024
Last updated: 2024/03/05 at 8:27 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खबर21ओडिशा की तर्ज पर अब राजस्थान में लोगों को घर बैठे ही लाइसेंस-आरसी उपलब्ध हो सकेगी। परिवहन विभाग की ओर से एक अप्रेल से लोगों को ई-लाइसेंस और ई-आरसी देने की सुविधा शुरू की जा रही है। बजट घोषणा के तहत परिवहन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक अप्रेल से लाइसेंस और आरसी के लिए आवेदन करने वाले लोगों को स्मार्ट कार्ड नहीं मिलेगा। आवेदकों को रजिस्टर्ड मोबाइल पर आरटीओ की ओर से लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक को डाउनलोड कर मोबाइल में ही ई- लाइसेंस और आरसी की पीडीएफ मिलेगी। खास बात है कि ई-लाइसेंस और आरसी में क्यूआर कोड भी आएगा। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर वाहन चालक की पूरी जानकारी हासिल हो सकेगी। ई-लाइसेंस और आरसी में अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे।

परिवहन कार्यालयों में दिखेंगे सेल्फ डिस्पेंसिंग कियोस्क

एक अप्रेल से ही मुख्यालय सहित आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में सेल्फ डिस्पेंसिंग कियोस्क लगाए जाएंगे। कियोस्क के जरिए लोग खुद ही न्यूनतम दरों में अपना ई- लाइसेंस और आरसी का प्रिंट निकाल सकेंगे। मुख्य सचिव के निर्देश पर ये कियोस्क परिवहन मुख्यालय में भी लगाए जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को ई-लाइसेंस और आरसी के लिए ई-मित्रों पर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

- Advertisement -

लाइसेंस-आरसी की फीस से कम होंगे 200 रुपए

ई-लाइसेंस और ई-आरसी की सुविधा के बाद स्मार्ट कार्ड के 200 रुपए फीस से कम हो जाएंगे। अभी तक लाइसेंस- आरसी की फीस के साथ स्मार्ट कार्ड के 200 रुपए लिए जाते हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने एक अप्रेल से पहले ही लाइसेंस और आरसी के लिए फीस विभाग में जमा करा दी है, उन्हें स्मार्ट कार्ड और डिजिटल दोनों ही लाइसेंस-आरसी दिए जाएंगे। विभाग की ओर से एक अप्रेल से सॉफ्टवेयर से स्मार्ट कार्ड का विकल्प हटा दिया जाएगा। आवेदक को ई- लाइसेंस के लिए फॉर्म-7 और फॉर्म- 23 ए भरकर जमा करना होगा।

बजट में की गई घोषणा के अनुसार एक अप्रेल से लोगों को ई-लाइसेंस और आरसी जारी की जाएगी। इसके अलावा मुख्य सचिव के निर्देश पर परिवहन मुख्यालय सहित आरटीओ, डीटीओ कार्यालयों में सेल्फ डिस्पेंसिंग कियोस्क लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। – मनीषा अरोड़ा, परिवहन आयुक्त


Share News

editor March 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?